रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई बनी चर्चा का केंद्र, अंगूठियों की कीमत ने बटोरा ध्यान

क्रिकेट और राजनीति के गलियारों से जुड़ी एक खबर ने 8 जून को सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी। टीम इंडिया के भरोसेमंद खिलाड़ी रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की युवा सांसद प्रिया सरोज ने लखनऊ के होटल सेंट्रम में एक भव्य समारोह में सगाई कर ली।

खास रही दोनों की कस्टम मेड रिंग्स

सगाई के मौके पर दोनों ने एक-दूसरे को खास डिजाइनर रिंग पहनाई। सूत्रों के अनुसार, रिंकू ने प्रिया के लिए मुंबई के डिज़ाइनर से स्पेशल अंगूठी मंगवाई, जबकि प्रिया ने रिंकू के लिए कोलकाता के जौहरी से खास डिज़ाइन तैयार करवाई। दोनों रिंग्स की कुल कीमत लगभग 2.5 लाख रुपये के करीब बताई जा रही है।

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई बनी चर्चा का केंद्र, अंगूठियों की कीमत ने बटोरा ध्यान

कौन-कौन रहे इस सेलिब्रेशन में शामिल

इस समारोह में अखिलेश यादव, जया बच्चन, पुष्पेंद सरोज और इकरा हसन जैसे बड़े राजनीतिक चेहरे शामिल हुए। खेल जगत से राजीव शुक्ला, रणजी कप्तान आर्यन जुयाल, और पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार भी इस खास पल के गवाह बने।

प्रिया सरोज: राजनीति की नई पीढ़ी का नाम

वाराणसी में जन्मीं प्रिया सरोज ने 2024 लोकसभा चुनाव में मछलीशहर सीट से जीत हासिल कर संसद पहुंचने का गौरव प्राप्त किया। 25 साल की उम्र में सांसद बनीं प्रिया, कानून की पढ़ाई भी पूरी कर चुकी हैं और वकालत के पेशे से भी जुड़ी रही हैं।

कब बजेगी शादी की शहनाई?

सगाई के बाद अब दोनों की शादी को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं। बताया जा रहा है कि ये कपल 18 नवंबर 2025 को वाराणसी के ताज होटल में सात फेरे लेगा।

रिंकू और प्रिया की सगाई ने न सिर्फ खेल और राजनीति जगत को एक साथ ला खड़ा किया, बल्कि सोशल मीडिया पर भी इस नए कपल को बधाइयों और शुभकामनाओं का तांता लग गया। फैंस से लेकर नामचीन हस्तियों तक ने दोनों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए ढेरों संदेश भेजे। अब सभी की निगाहें इस जोड़ी की शादी पर टिक गई हैं। हर कोई जानना चाहता है कि वाराणसी में 18 नवंबर 2025 को होने वाला ये आयोजन किस अंदाज में सजेगा और यह पल दोनों के जीवन का कितना यादगार बन पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *