5 दिन की दुल्हन सोनम रघुवंशी बनी कातिल! प्रेमी संग मिल रचा कत्ल का खेल, फिर पर्स से दिए पैसे

इंदौर में एक ऐसा खौफनाक हत्याकांड सामने आया, जिसने हर किसी को चौंका दिया। मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, महज पांच दिन पहले शादी कर चुकी एक नवविवाहिता ने अपने ही पति को रास्ते से हटाने का षड्यंत्र रच डाला। इतना ही नहीं, उसने अपने प्रेमी और उसके दोस्तों को इस वारदात के लिए पैसे भी दिए।

शादी के बाद ही खून का सौदा

11 मई को ट्रांसपोर्ट व्यवसायी राजा रघुवंशी की शादी सोनम से हुई थी। शादी के चंद दिन बाद ही सोनम ने अपने पुराने प्रेमी राज कुशवाह के साथ मिलकर पति की हत्या का मन बना लिया। दोनों ने तय किया कि राजा को मारकर लूट का नाटक करेंगे, ताकि सोनम विधवा बन सके और फिर बिना रोक-टोक अपने प्रेमी से शादी कर सके।

5 दिन की दुल्हन सोनम रघुवंशी बनी कातिल! प्रेमी संग मिल रचा कत्ल का खेल, फिर पर्स से दिए पैसे

हथियार भी ऑनलाइन मंगवाया

इस वारदात को अंजाम देने के लिए जिस कुल्हाड़ी का इस्तेमाल हुआ, वह गुवाहाटी से ऑनलाइन ऑर्डर की गई थी। सोनम ही हत्या के दिन आरोपियों को लोकेशन भेजती रही।

सुनसान जगह पर दिया अंजाम

23 मई को सोनम राजा को फोटोशूट के बहाने शहर के बाहरी इलाके की सुनसान पहाड़ी पर ले गई। वहां पहले से ही उसके साथी घात लगाए बैठे थे। मौका मिलते ही सोनम ने चिल्लाकर इशारा किया, और विशाल नामक युवक ने कुल्हाड़ी से राजा पर हमला कर दिया।

हत्या से पहले पैसों का लालच

बताया गया कि आरोपी पहाड़ी चढ़ने से थक चुके थे और हत्या करने से हिचक रहे थे। तब सोनम ने उन्हें 20 लाख रुपये देने का वादा किया। सोनम ने तुरंत राजा के पर्स से 15 हजार रुपये भी निकालकर आरोपियों को दे दिए थे।

फरारी का फिल्मी अंदाज

हत्या के बाद सोनम शिलॉन्ग से गुवाहाटी पहुंची और वहां से ट्रेन पकड़कर वाराणसी होते हुए गाजीपुर चली गई। इस दौरान उसने अपने मोबाइल फोन तोड़ दिए, ताकि पुलिस उसकी लोकेशन ट्रेस न कर सके।

प्रेमी की गिरफ्तारी के बाद किया सरेंडर

मामले की जांच में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल्स और लोकेशन से अहम सुराग मिले। सोनम के प्रेमी राज कुशवाह को जब पुलिस ने इंदौर से पकड़ा, तो पूरी कहानी सामने आ गई। गिरफ्तारी की खबर मिलते ही सोनम घबरा गई और यूपी के एक ढाबे में पहुंचकर खुद पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *